खाद या उर्वरकों का खेत में देने का सही समय। सही विधि तो फसल को पूरा लाभ। रबी 2024

खाद या उर्वरकों का खेत में देने का सही समय

1. दलहनी फसलों, कम अवधि की फसलों में सभी मुख्य तत्व बुआई के समय ही खेत में देने चाहिए। कम अवधि की आलू की फसल में भी आधी नाइट्रोजन बुआई के समय व आधी नाइट्रोजन बुआई के 35 दिन बाद खड़ी फसल में दीजिए ।

2. खड़ी फसल पर, किसी पोषक तत्व विशेष की कमी के लक्षण दिखाई देने पर उसी समय उस तत्व के लवण का घोल, मानक स्तर अनुसार तैयार करके; छिड़क देना चाहिए।

3. रेतीली भूमियों में नाइट्रोजन की रिसकर होने (बहने) वाली हानि को कम करने के लिए, बुआई के समय व खड़ी फसल अवधि के अनुसार कई बार में नाइट्रोजन की पूर्ति, फसल के वृद्धि काल तक की जाती है।

4. सूक्ष्म तत्वों के घोल का खड़ी फसल में छिड़काव, तत्वों की उपयोग क्षमता में वृद्धि करता है 5. भूमि में नमी की कमी या शुष्क क्षेत्रों में खड़ी फसल में तत्वों के लवणों (जैसे यूरिया) आदि का घोल बनाकर फसल पर छिड़कने से उर्वरक उपयोग क्षमता बढ़ती है।

6. सभी फसलों में आवश्यकतानुसार पोटाशिक व फास्फेटिक उर्वरक बुआई के समय ही खेत में देने चाहिए।

7. खरीफ की फसल में मौसम के अनुसार एवं सिंचित क्षेत्र में नाइट्रोजन के अमाइड व अमोनिकल उर्वरकों का खड़ी फसल में 2-3 बार (split) में प्रयोग करें।

8. दानेदार नाइट्रोजन के उर्वरकों को बोने के समय देने से, नाइट्रोजन का उपयोग ज्यादा होता है। 9. नाइट्रोजन के उर्वरक फसल की अवधि के अनुसार, फसल के वृद्धि काल तक दे देने चाहिए। 4-5 माह की अवधि वाली फसल में नाइट्रोजन 2-3 बार में, 9-12 माह की अवधि वाली फसल में कुल नाइट्रोजन 3-4 बार में, गन्ने की अधसाली (डेढ़ वर्ष वाली) फसल में कुल नाइट्रोजन 4-5 बार में खड़ी फसल में दी जाने से, उर्वरक उपयोग क्षमता बढ़ती है ।

10. जैविक खाद-गोबर, कम्पोस्ट व हरी खाद की फसल, बोने से एक महीने पहले व खलियों को बुआई से 15 दिन पहले, भूमि में देने से पोषक तत्वों का उपयोग, फसलें अच्छी प्रकार कर लेती हैं। 11. कार्बनिक खाद यदि सीमित मात्रा में उपलब्ध है तो इसे खरीफ की फसलों में ही प्रयोग कीजिए ।

हमारे अन्य लेख – जानिए कैसे अपने फसलों के हिसाब से खाद का चयन करने के लिए जरूरी 19 बिंदुओं में जानकारी।

और पढ़ें – किचन गार्डन बनाने के लिए जरूरी बातें । 

गेंदे की खेती के सम्पूर्ण जानकारी 

गेहूं की उन्नत खेती की विधि 

मक्के की उन्नत खेती की विधि

धान के तना छेदक किट के लिए दवाई 

62 / 100