CG: धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू, कलेक्टर ने धान खरीदी की तैयारी के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक, MSP में धान उपार्जन के लिए दिए आवश्यक निर्देश

धान खरीदी  खरीफ- 2023 (धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू) 

मुंगेली – जिला कलेक्टर श्री राहुल देव जी ने कलेक्टरेट में कमांड रूम में धान खरीदी के संबंध में आवश्यक बैठक लिए। उन्होंने धान खरीदी सुचारु रूप से सम्पन्न कराने आवश्यक तैयारी पूर्ण करने एवं कार्ययोजना तैयार करने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निर्देश में कहा की सभी किसानों का आवश्यक जानकारी कंप्युटर सॉफ्टवेयर में जल्द पूर्ण करें, और जिन किसानों का कैरीफॉरवर्ड , नोमीनी फॉर्म , रकबा संसोधन, नवीन पंजीयन का फॉर्म शेष है, उनका 25 अक्टूबर  तक पूर्ण करें , ताकि अंतिम तिथि में किसानों को असुविधा ना हो।

आगे बताया कि धान खरीदी का कार्य सोमवार से शुक्रवार तक नियमित रूप से किया जाएगा, और शनिवार के दिन नोडल अधिकारी द्वारा उपार्जन केंद्र में कुल खरीदी , उपलब्ध बारदानें, स्टैक आदि का भौतिक सत्यापन किया जाएगा तथा रिपोर्ट को अनलाईन किया जाएगा।

संबंधित अधिकारियों को कलेक्टर महोदय नें निर्देश दिया कि बारदानों की कमी किसी भी हाल में नहीं होनी चाहिए। चूंकि इसस वर्ष धान खरीदी बायोमेट्रिक पद्धति से होना है तो किसानों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिए।

इस साल निम्न रेट/न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान,मक्का,कोदो, कुटकी एवं रागी खरीदी जाएगी

  1. मोटा धान (सामान्य)- 2183 रुपये क्विंटल 
  2. पतला धान (A ग्रैड) – 2203 रुपये प्रति क्विंटल 
  3. मक्का – 2090 रुपये प्रति क्विंटल 
  4. कोदो – 3200 रुपये प्रति क्विंटल 
  5. कुटकी – 3350 रुपये प्रति क्विंटल 
  6. रागी – 3846 रुपये प्रति क्विंटल 

Note: छत्तीसगढ़ के किसानों का धान 2800 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदा जाएगा। धान बेचने के तुरंत बाद ऊपरोक्त समर्थन मूल्य (MSP) का तुरंत भुगतान किया जाएगा तथा बाँकी की राशि पिछले वर्ष जैसे 4 किस्तों में किसानों को भुगतान किया जाएगा।

प्रति एकड़ निम्न मात्रा में धान, मक्का, कोदो, कुटकी एवं रागी खरीदी जाएगी?

  1. धान – 20 क्विंटल प्रति एकड़ 
  2. मक्का – 10 क्विंटल प्रति एकड़ 
  3. कोदो – 3.5 क्विंटल प्रति एकड़ 
  4. कुटकी – 2.0 क्विंटल प्रति एकड़ 
  5. रागी 3.5 क्विंटल प्रति एकड़ 

और जरूरी समाचारछत्तीसगढ़ धान खरीदी 2023: धान पंजीयन में धान का बिक्री हेतु पंजीकृत रकबा, धान बिक्री का पैसा, टोकन प्राप्ति की स्थिति इत्यादि अपने मोबाईल से ऐसे चेक करें ।

और पढ़ें – किचन गार्डन बनाने के लिए जरूरी बातें । 

गेंदे की खेती के सम्पूर्ण जानकारी 

गेहूं की उन्नत खेती की विधि 

मक्के की उन्नत खेती की विधि

धान के तना छेदक किट के लिए दवाई 

60 / 100