कुल धान खरीदी छत्तीसगढ़ : 30 जनवरी अंतिम दिवस से एक दिन पहले तक लक्ष्य से 31 लाख मीट्रिक टन ज्यादा हुई खरीदी।

छत्तीसगढ़ में आज धान खरीदी सिर्फ 1 दिन बचा है। कल 31 जनवरी 2024 को अंतिम खरीदी होगी। आज दिनांक 30 जनवरी तक कुल धान खरीदी छत्तीसगढ़ में  14053429.36 क्विंटल हो गई है, मतलब 1405342.936 टन धान ।

पूरे छत्तीसगढ़ में इस खरीफ वर्ष में मक्का समर्थन मूल्य पर सिर्फ 4.50 क्विंटल खरीदी हुई है। इससे पता चलता है कि किसान मक्का उत्पादन पर बहुत ही कम रुचि रख रहें हैं।

  • धान उठाव के लिए पंजीकृत राइस मिलों की संख्या – 3005
  • धान उठाव के लिए इतने क्विंटल का DO राइस मिलरों को जारी हो गया है – 10246905.01 क्विंटल धान 
  • राइस मिलरों द्वारा उठाव किये गए धान का कुल मात्रा – 9268000.26 क्विंटल धान 
  • धान उठाव के लिए संग्रहण केंद्र के लिए जारी किया गया TO – 117479.00 क्विंटल 

इस साल सर्वाधिक धान खरीदी – महासमुंद जिले में 1077153.16 क्विंटल सर्वाधिक, दूसरे नंबर पर बेमेतरा जिला 911161.76 क्विंटल। वहीं सबसे कम धान खरीदी दाँतेवाड़ा जिला में मात्र 26303.56 क्विंटल हुई है। 

ऊपरोक्त डाटा का स्रोत – धनहा मोबाईल एप (शासकीय एप)

अन्य उपयोगी लेख-

छ:ग: धान खरीदी- घर बैठें मोबाईल से अनलाईन टोकन काटने की विधि। क्रमबद्ध पुरी विधि। खरीफ वर्ष -2023

MSP 2023-24 -किसानों के लिए इस वर्ष रबी खरीफ दोनों फसलों का शासकीय खरीदी रेट।

72 / 100