छ:ग: धान खरीदी अंतिम तिथि 4 फरवरी तक बढ़ाया गया, मुख्यमंत्री साय जी नें Twite कर किसानों के हित में दिए निर्देश।

धान खरीदी अंतिम तिथि

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर 2023 से समर्थन मूल्य में धान खरीदी शुरू हुई है, कल 31 जनवरी को धान खरीदी का अंतिम तिथि थी। लेकिन बेमौसम बारिश होने, खरीदी के बीच में अचानक कुछ समितियों में बारदानों की कमी होने इत्यादि कारणों से सभी किसानों का धान विक्रय नहीं हो पाया है। इसी को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार नें  किसानों के हित में संवेदनशील निर्णय लेते हुए धान खरीदी को 4 फ़रवरी 2024 तक जारी रखने का ट्विटर के माध्यम से निर्देश दिए हैं। जो किसान छूट गए हैं ओ भी अब कल से आगामी दिनों के लिए टोकन प्राप्त कर सकतें हैं।

शनिवार एवं रविवार को आमतौर पर छुट्टी रहती है, धान खरीदी नहीं होती है, लेकिन इस बार शनिवार 03 तारीख एवं रविवार 04 तारीख को भी धान खरीदी होगी।

छत्तीसगढ़ में आज धान खरीदी सिर्फ 1 दिन बचा है। आज दिनांक 30 जनवरी तक कुल धान खरीदी छत्तीसगढ़ में  14053429.36 क्विंटल हो गई है, मतलब 1405342.936 टन धान ।

पूरे छत्तीसगढ़ में इस खरीफ वर्ष में मक्का समर्थन मूल्य पर सिर्फ 4.50 क्विंटल खरीदी हुई है। इससे पता चलता है कि किसान मक्का उत्पादन पर बहुत ही कम रुचि रख रहें हैं।

  • धान उठाव के लिए पंजीकृत राइस मिलों की संख्या – 3005
  • धान उठाव के लिए इतने क्विंटल का DO राइस मिलरों को जारी हो गया है – 10246905.01 क्विंटल धान 
  • राइस मिलरों द्वारा उठाव किये गए धान का कुल मात्रा – 9268000.26 क्विंटल धान 
  • धान उठाव के लिए संग्रहण केंद्र के लिए जारी किया गया TO – 117479.00 क्विंटल 

इस साल सर्वाधिक धान खरीदी – महासमुंद जिले में 1077153.16 क्विंटल सर्वाधिक, दूसरे नंबर पर बेमेतरा जिला 911161.76 क्विंटल। वहीं सबसे कम धान खरीदी दाँतेवाड़ा जिला में मात्र 26303.56 क्विंटल हुई है। 

धान खरीदी अंतिम तिथि 4 फ़रवरी 2024 

ऊपरोक्त डाटा का स्रोत – धनहा मोबाईल एप (शासकीय एप)

अन्य उपयोगी लेख-

छ:ग: धान खरीदी- घर बैठें मोबाईल से अनलाईन टोकन काटने की विधि। क्रमबद्ध पुरी विधि। खरीफ वर्ष -2023

MSP 2023-24 -किसानों के लिए इस वर्ष रबी खरीफ दोनों फसलों का शासकीय खरीदी रेट।

75 / 100